एटा, मई 5 -- 24 मार्च से संचालित टीबी क्षय रोग सघन अभियान के तहत मानवेन्द्र सिंह चौहान "मनु" की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज से टीबी रोग का पूर्णत उन्मूलन करना तथा अधिक से अधिक मरीजों की समय पर पहचान, जांच एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। यदि इसके लक्षण जैसे लगातार खांसी, वजन घटना, बुखार आदि दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि टीबी से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच व उपचार कराकर इस बीमारी को जड़ से खत्म करने में सहयोग दें। यह भी पढ़ें- 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों एवं स...