आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। टीबी के मरीजों की उचित देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग टीबी संक्रमितों के परिवार से फैमिली केयरगिवर (देखभालकर्ता) तैयार कर रहा है। टीबी संक्रमितों की बेहतर देख-रेख के लिए प्रशिक्षण देगा। नियमित दवा और बेहतर खान-पान से पीड़ित जल्द ठीक होंगे। इस समय जनपद में करीब छह हजार टीबी संक्रमित हैं, जिनका उपचार चल रहा है। राष्ट्रीय क्षय (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों की समुचित देखभाल के लिए फैमिली केयरगिवर कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया है। प्रत्येक ब्लाक से पांच-पांच क्षय रोगी परिवार के सदस्य को चिंहित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में छह हजार से अधिक टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रतिमाह लगभग आठ सौ से अधिक लोगों की टीबी की जांच की जा रही है। प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 15 मरीज मिल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.