महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से सिटी सेंटर हॉस्पिटल में टीबी व एचआईवी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 165 मरीजों की जांच कर उन्हें संक्रमण से बचाव, मुफ्त जांच व उपचार की जानकारी दी गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र आर्या ने सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी व एचआईवी संक्रमण को लेकर जागरूक किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र आर्या ने कहा की जिले के उच्च जोखिम वाले गांवों में एचएच एक्स-रे के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। संभावित मरीजों की मुफ्त जांच व उपचार ब्लॉक अस्पतालों में उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- गढी हसनपुर मे 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान का आयोजन,63 मरीजों का हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन परीक्षण उन्होंने लोगों से आयुष्मान ...