टीबी रोग को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
संभल, मई 8 -- जनपद में संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज में टीबी जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं लोगों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करना तथा इसके लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है। जिसकी समय पर जांच एवं नियमित उपचार कराने से पूर्णतः इलाज संभव है। छात्राओं को टीबी के प्रमुख लक्षण जैसे लगातार खांसी आना, बुखार रहना, वजन कम होना एवं कमजोरी महसूस होना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही टीबी मरीजों के प्रति भेदभाव न करने तथा सरकार द्वारा उपलब्ध निःशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं के बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.