पिथौरागढ़, अप्रैल 19 -- झूलाघाट। एसएसबी 55वीं वाहिनी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौम्या हलदर ने कार्मिकों को टीबी रोग के लक्षणों, जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना व कमजोरी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो मुख्यतः फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन समय पर जांच व उपचार से इसे ठीक किया जा सकता है। हलदर ने यह भी अवगत कराया कि सरकार की ओर से टीबी की निःशुल्क जांच, दवाइयों की उपलब्धता व रोगियों के लिए पोषण सहायता योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, सीआईसी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को दी गई बचाव की जानकारी...