रांची, अप्रैल 11 -- खूंटी, संवाददाता। सदर अस्पताल खूंटी के जिला यक्ष्मा केंद्र द्वारा 100 दिवसीय अभियान के तहत शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर माहिल में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान निश्चय जागरुकता वाहन के माध्यम से क्षेत्र के सभी उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, जांच और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 35 लोगों का एक्स-रे किया गया, 35 लोगों की बलगम जांच, गैर संचारी रोगों के तहत 58 लोगों की जांच, मलेरिया के 9, कान-नाक-गला (ईएनटी) के 5 तथा आईजीआरए जांच के तहत 17 लोगों की जांच की गई। सिविल सर्जन ललित रंजन पाठक द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी संदिग्ध टीबी मरीजों की अनिवार्य रूप से बलगम जांच की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.