टीबी रोगी खोज के लिए चार पोर्टेबल एक्सरे मशीन की सुविधा
पूर्णिया, जुलाई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला यक्ष्मा विभाग की ओर से एक सौ दिन टीबी मुक्त भारत कैंपेन कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत अलग अलग जांच के माध्यम से अधिक से अधिक रोगी की खोज की जा रही है। ऐसे में इस अभियान में तेजी लाने के लिए जहां चार पोर्टेबल एक्सरे मशीन की सुविधा के साथ- साथ टेक्निशियन की सुविधा भी सुलभ हो गई है। इससे इस अभियान को और गति मिलेगी। जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर ने बताया कि जिले में पोर्टेबल एक्सरे की सुविधा के लिए टेक्निशियन की सुविधा सुलभ नहीं थी। अब यहां तीन तीन टेक्निशियन की सुविधा दी गई है। इस तीन में से एक टेक्निशियन ने जिले में अपना योगदान भी दे दिया है। इससे अब क्षेत्रवार जरूरी शिविर स्थलों में पोर्टेबल एक्सरे के माध्यम से अधिक से अधिक रोगी की जांच की जा सकती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.