गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम ने बुधवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी का जन्मदिन सादगी और सेवाभाव के साथ मनाया। सोसाइटी कार्यालय और जगन्नाथ आश्रम में टीबी रोगियों व बेसहारा बच्चों के बीच केक काटकर यह अवसर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सचिव विकास कुमार और उनकी टीम ने बच्चों व टीबी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें पौष्टिक आहार के रूप में प्रोटीन डाइट, राशन, फल और मिठाइयां वितरित कीं। सचिव विकास कुमार ने वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में सोसाइटी नई ऊंचाइयों को छू रही है। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद आजीवन सदस्य कर्नल पीके भल्ला ने कहा कि संस्था रक्तदान, पौधारोपण और पोषण सहायता जैसी बेहतरीन गतिविधियों से समाज में बड़ा बदलाव ला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.