देहरादून, मार्च 17 -- देहरादून। टर्नर रोड स्थित हिमालया वेलनेस कंपनी के अध्यक्ष डॉ. एस. फ़ारूक़ ने रविवार को 100 टीबी रोगियों को पोषक तत्व किट वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। डॉ. फ़ारूक़ ने कहा कि नियमित दवाओं के साथ खान-पान में हल्दी, काली मिर्च, लहसुन और अदरक का उपयोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। उन्होंने मरीजों को स्वच्छता बनाए रखने और डॉक्टरों के परामर्श का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। इस मौके पर दून अस्पताल का स्टाफ और आयुष आर्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.