टीबी रोगियों को पोषण पोटली और प्रोटीन पाउडर वितरित किया
गाज़ियाबाद, अप्रैल 16 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आह्वान पर क्षयरोग मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए गुरुवार को संजय नगर के जिला संयुक्त अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद, रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर, आइडियल तथा इनर व्हील क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर के सहयोग से गोद लिए गए 250 टीबी रोगियों को मासिक पुष्टाहार पोटली का वितरण किया गया। प्रत्येक मरीज को पोषण पोटली के साथ एक प्रोटीन पाउडर का डिब्बा भी दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुभाष गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव, वरुण शर्मा, रूचि शर्मा, रिपुल तायल, सपना तायल, कपिल गुप्ता, गौरव त्यागी, प्रमोद शर्मा, धवल गुप्ता, राजेश गर्ग एवं इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष सुषमा गुप्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.