टीबी रोगियों के बीच बांटे गए फूड पैकेट
जहानाबाद, जून 3 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर के गांधी मैदान के समीप रेडक्रॉस भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री निश्चय योजना के तहत टीबी रोग से ग्रसित मरीजों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा के द्वारा क्षय रोग से ग्रसित 20 लोगों के बीच खाद्य सामग्री दिया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों को फूड पैकेट का वितरण किया जाता है, ताकि टीबी ग्रसित मरीजों को स्वस्थ्य बनाने में सहायक हो सके। इस मौके पर रेडक्रॉस के अध्यक्ष प्रो. सत्येन्द्र कुमार, रेडक्रॉस के सचिव राजकिशोर सहित कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- टीबी रोगियों के बीच बांटे गए फूड पैकेट फोटो- 03 जून जेहाना- 19 कैप्शन- शहर स्थित रेड क्रॉस भवन में बुधवार को टीबी रोगियों के बीच फूड पैकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.