टीबी रोगियों की बेहतर देखभाल को अस्पतालों में बैड आरक्षित
रुद्रपुर, मार्च 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में क्षय रोगियों की देखभाल को नई दिशा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में रुद्रपुर क्षेत्र के 1813, काशीपुर के 1405 सहित कुल 6321 टीबी रोगियों को डिफरेसियल टीबी केयर से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से अब तक 2520 मरीजों की बेसलाइन स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के अनुसार जिले में अब तक जांच के आधार पर बाहर से उपचार के लिए आने वाले लगभग पांच हजार से अधिक क्षय रोगी उपचार ले रहे हैं। अब जिले में टीबी मरीजों के लिए दो-दो बेड आरक्षित करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं जिले में संचालित डिफरेंशियल टीबी केयर का उद्देश्य है कि कोई भी मरीज इलाज के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.