फरीदाबाद, फरवरी 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिला टीबी कार्यालय की ओर से रविवार को रेड क्रॉस के ऑडिटोरियम में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरजिंदर सिंह ने की। इस अवसर पर डॉ. कीर्तिका बंसल, टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर साधना भी उपस्थित रहीं। बैठक में सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के डॉक्टर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर और टीबी हेल्थ विजिटरों ने भाग लिया। बैठक में जल्द ही टीबी रोगियों की पहचान के लिए अभियान चलाने का फैसला किया गया। बैठक में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें यूनिवर्सल ड्रग ससेप्टिबिलिटी टेस्ट (यूडीएसटी), मरीजों के बैंक अकाउंट नंबर अपडेट, जियो ट्रैकिंग, एचआईवी टेस्ट और शुगर टेस्ट प्रमुख रहे। डॉ. हरजिंदर सिंह ने निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.