टीबी रिपोर्ट में फर्जीवाड़े का आरोप, जांच से खुला मामला
रांची, जून 13 -- बुंडू, संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल बुंडू में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में कार्यरत दो कर्मियों पर आरोप है कि निजी रंजिश के चलते एक मरीज की बलगम जांच रिपोर्ट को फर्जी तरीके से टीबी पॉजिटिव दिखा दिया गया। पीड़ित बरुण कुमार महतो ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र नयन कुमार का बलगम सैंपल अनुमंडल अस्पताल बुंडू में जांच के लिए दिया था। आरोप है कि चार दिन बाद जारी रिपोर्ट में उसे टीबी पॉजिटिव बताया गया। संदेह होने पर उन्होंने 2 जून 2026 को रांची सदर अस्पताल और बाद में खूंटी सदर अस्पताल में दोबारा जांच कराई, जहां दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आई। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि दोबारा जांच नहीं कराई जाती तो गलत रिपोर्ट के आधार पर मरीज को अनावश्यक रूप से एंटी-टीबी दवाएं शुरू कर दी जातीं, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.