हमीरपुर, मार्च 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मंगलवार को विकास भवन सभागार कुछेछा में सीडीओ एके सिंह की अध्यक्षता में टीबी मुक्त घोषित 24 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र एवं महात्मा गांधी जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। दोपहर बाद हुए कार्यक्रम का सीडीओ ने दीप जलाकर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थिति 24 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों से माह दिसंबर 2026 तक जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाए जाने की अपील की गई। सीएमओ डॉ.गीतम सिंह ने क्षय रोगियों को उचित पोषण आहार एवं समय से दवाइयां लेने की सलाह दी। साथ ही कार्यक्रम में आए अधिकारियों से गोद ल...