नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा। जिले की 17 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी हैं। इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को इसी महीने सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक साल यह कार्यक्रम 24 मार्च को होता था, लेकिन जिले से टीबी मुक्त भारत अभियान के शुरू होने के कारण इसकी तिथि आगे कर दी गई। जिले में 2023 से टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की शुरुआत की गई। पहले साल यह संख्या तीन थी। जिले में 20 पंचायतों को टीबी मुक्त अभियान के तहत रखा गया, लेकिन तीन पंचायत मानकों पर खरे नहीं उतरे। प्रत्येक साल ग्राम प्रधानों का सम्मान टीबी दिवस पर 24 मार्च को किया जाता है, लेकिन इस टीबी दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ग्रेटर नोएडा से टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की, लिहाजा यह कार्यक्रम नहीं हो सका। जिला टीबी नियंत्रण अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि जल्द ही टीब...