भदोही, मार्च 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को विश्य क्षय रोग दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें टीबी मुक्त हुए कुल 229 गांव के प्रधानों को डीएम शैलेश कुमार, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिले के कुल 546 ग्राम पंचायतों में 229 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो चुके हैं। सौ दिवसीय टीबी रोगी खोजने के सघन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डीएम ने बताया कि जिले के कुल 229 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया गया। 14 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को स्वर्ण रंग की गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं 138 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को रजत रंग की प्रतिमा तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.