बागपत, मार्च 24 -- बागपत। विश्व टीबी दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 22 ग्राम पंचायतों के सम्मान समारोह का आयोजन किया। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सभी ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। अन्य ग्राम प्रधानों से भी टीबी से गांवों को मुक्त करने की अपील की। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलक्ट्रेट सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस टीबी मुक्त पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। टीबी मुक्त पंचायत के सीजन-3 में जिले के 22 गांवों में टीबी बैक्टीरिया की नो एंट्री हो गई है। छह बिंदुओं पर हुए सर्वे मानक के अनुसार टीबी मुक्त मिले है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि टीबी को खत्म कराने में प्रधानों का सहयोग महत्वपूर्ण है। सभी को इस कार्य में आगे आना चाहिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि तीसरी बार ट...