बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। लगातार तीसरे साल टीबी मुक्त हुए हर्रैया ब्लॉक के परसौड़ा गांव को 'गोल्ड मेडल' मिल सकता है। इसी के साथ 84 गांव को सिल्वर व 226 गांव को कांस्य मेडल के लिए सूचीबद्ध किया गया है। सत्यापन के बाद इन गांवों को 24 मार्च को होने वाले विश्व क्षय रोग दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। गोल्ड, सिल्वर और कांस्य कोटेड महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि सूची को डीपीआरओ को भेजा गया है। वहां से सत्यापित होकर आने के बाद इसका सत्यापन ब्लॉक स्तरीय कमेटियों से कराकर उसे फाइनल किया जाएगा। उपचार सफलता दर, ड्रग सेंस्टिवटी टेस्ट, नि:क्षय पोषण योजना व पोषण पोटली सहित छह इंडीकेटर पर गांवों का चयन किया गया है। इसमें 311 गांव ऐसे पाए गए हैं, जिनमें से एक गांव लगातार तीसरी बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.