टीबी मुक्त हुईं 18 ग्राम पंचायतें, मड़ौलीकला को मिला स्वर्ण
बांदा, मार्च 24 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता जिले की 18 ग्राम पंचायतों ने टीबी से जंग जीत ली है। मंगलवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी जे.रीभा ने ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों को आज कांस्य एवं रजत प्रतिमा से सम्मानित किया जा रहा है उनको अब स्वर्ण के लिये प्रयास करना चाहिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पाये जाने पर प्रत्येक वर्ष महात्मा गांधी की प्रतिमा से सम्मानित किया जाता है। कुल 469 ग्राम पंचायतों में से 18 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पाया गया है। जिसमें से जसपुरा ब्लाक की ग्राम पंचायत मड़ौलीकला को लगातार तीसरे वर्ष टीबी मुक्त ग्राम पंचायत पाये जाने पर महात्मा गांधी की स्वर्ण प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र से सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.