टीबी मुक्त स्क्रीनिंग शिविरों में 132 लोगों की जांच
कोडरमा, जुलाई 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत स्वास्थ्य विभाग ने विशेष स्क्रीनिंग अभियान तेज कर दिया है। राज्य यक्ष्मा कार्यालय, झारखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से लोगों की टीबी जांच की जा रही है। जनवरी से जून 2026 तक अधिसूचित टीबी मरीजों की संख्या के आधार पर कोडरमा को चार माह में विशेष लक्ष्य पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान के पहले दिन 14 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, झुमरीतिलैया और वृद्धाश्रम, झुमरीतिलैया में स्क्रीनिंग शिविर लगाए गए। दोनों स्थानों पर कुल 66 लोगों की जांच की गई, जिनमें टीबी के लक्षण वाले 16 लोगों के बलगम के नमूने ट्रूनेट जांच के लिए भेजे गए। वृद्धाश्रम में लाभुकों का ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर परीक्षण भी किया गया।
स्क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.