सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। विश्व यक्ष्मा दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को जिला यक्ष्मा केंद्र के सभागार में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में टीबी मुक्त सीतामढ़ी बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों ने एकजुट होकर यक्ष्मा उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः इलाज योग्य बीमारी है। समय पर जांच और नियमित दवा सेवन से इसे पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान करने और उन्हें जांच व इलाज से जोड़ने का आह्वान किया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जेड जावेद ने कहा कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों के लिए मुफ्त जांच और दवा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.