टीबी मुक्त वार्ड घोषित होने पर सदस्यों को भी मिलेगा सम्मान
पीलीभीत, अगस्त 8 -- पीलीभीत। वर्ष 2027 तक टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार ने अब शहरी क्षेत्रों में भी अभियान तेज कर दिया है। ग्राम पंचायतों के बाद अब शहर और गांव के वार्डों को भी टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा। वार्डों को भी टीबी मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। जो वार्ड टीबी मुक्त घोषित होंगे, वहां के सभासदों को विश्व क्षय दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। अभी तक पूरी ग्राम पंचायत टीबी मुक्त होने पर प्रधान को सम्मानित किया जा है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब प्रत्येक वार्ड में टीबी मरीजों की समय पर पहचान, जांच, उपचार और उपचार पूर्ण कराने की नियमित निगरानी होगी। स्वास्थ्य विभाग वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों की मदद से अभिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.