टीबी मुक्त रामगढ़ के लिए मरीजों को पोषण का सहारा
रामगढ़, अक्टूबर 3 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ को टीबी मुक्त बनाने की मुहिम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में 38 इलाजरत टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली बांटी गई। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज ने मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराते हुए नियमित दवा और पौष्टिक आहार को इलाज का अहम हिस्सा बताया। उपायुक्त ने कहा कि टीबी पूरी तरह साध्य बीमारी है, लेकिन मरीजों को दवा की एक भी खुराक नहीं छोड़नी चाहिए। इलाज बीच में छोड़ने पर बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। उन्होंने मरीजों और परिजनों से खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढंकने और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने की अपील की। टीबी उन्मूलन में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए उपायुक्त ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मरीजों को गोद लेकर निक्षय मित्र बनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.