टीबी मुक्त भारत बनाने की दिलाई शपथ
प्रयागराज, मई 25 -- फाफामऊ। टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को शांतिपुरम स्थित 101 आरएएफ कैंप में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें जवानों एवं उनके परिजनों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जानकारी दी गई। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी हरिओम सागर ने उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं परिजनों को टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी पुनर्वसु तिवारी, डॉ. अशोक कुमार, उप कमांडेंट नितिन कुमार, आत्माराम यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.