टीबी मुक्त भारत को लेकर एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली
लातेहार, अगस्त 8 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। 44 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में संत जोसेफ स्कूल, महुआडांड़ के एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और नियमित उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कैडेट हाथों में जागरूकता संबंधी बैनर और तख्तियां लेकर विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को टीबी के प्रति सचेत कर रहे थे। उन्होंने अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पूरा उपचार लें। कैडेटों ने कहा कि टीबी गंभीर बीमारी है, लेकिन इसका पूर्ण इलाज संभव है। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट का रजिस्ट्रेशन निक्षय मित्र के रूप में किया समय पर जांच और नियमित उपचार के साथ सामूहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.