आजमगढ़, जनवरी 29 -- आजमगढ़। मंडलीय जिला अस्पताल के एएनएम टीसी सेंटर के सभागार में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वाई प्रसाद की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. ननकू राम वर्मा ने कहा कि टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर साथ लड़ना पड़ेगा तभी पीएम के सपने को साकार कर सकेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ.ननकू राम वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.वाई प्रसाद और डॉ.बीपी सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.