आरा, अगस्त 29 -- -एक सितंबर से 30 नवंबर तक एनसीडी स्क्रीनिंग कार्यक्रम -प्रतिदिन 20 एनीमिया की जांच पंचायतवार सभी प्रखंड को लक्ष्य आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गई। अध्यक्षता डीएम मनेश कुमार मीणा ने की। सभी प्रखंडों के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के साथ सभी स्वास्थ्य कर्मी व आईसीडीएस के सीडीपीओ मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से चल रहे अभियान एनीमिया मुक्त बिहार, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी मुक्त भारत कार्यक्रमों का लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने पर फोकस किया गया। एनीमिया मुक्त बिहार कार्यक्रम 30 नवंबर तक सभी आयु वर्ग की किशोरियों और महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए एनीमिया की जांच व उपचार करने का निर्णय लिया गया है, जिसका लक्ष्य प्रतिदिन 20 एनीमिया की जांच पंचायतवार सभी प्रखंड को दी ग...