रामपुर, जून 11 -- टीबी मुक्त भारत अभियान में रामपुर जनपद ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सघन अभियान में 32983 एक्स-रे, 9133 जांचें और 2,429 मरीजों का इलाज शुरू किया गया है। मालूम हो कि जनपद में 24 मार्च 2026 से यह 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोज अभियान प्रारंभ हुआ था। जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 सत्य प्रकाश ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद के 286 हाई रिस्क गांव के लक्ष्य के सापक्ष 274 हाई रिस्क गांव में स्क्रीनिंग पूर्ण की जा चुकी है जो लक्ष्य का 95 प्रतिशत है। बताया कि अभियान के दौरान कुल 32,983 व्यक्तियों के एक्स-रे किए गए तथा 9,133 व्यक्तियों की नॉट जांच कराई गई। जांच के उपरांत 2,429 टीबी मरीजों का उपचार प्रारम्भ कराया गया है। साथ ही जिला कारागार में भी 07 जून 2026 से दिनांक 10 जून 2026 तक तीन दिवसीय विशेष स्क्रीनिंग अभियान ...