झांसी, जून 17 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को रेलवे चिकित्सालय, झांसी के ऑडिटोरियम में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया गया। 100 दिनी विशेष अभियान में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रोत्साहित करना था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य टीबी के छिपे हुए मामलों की पहचान करना, टीबी से होने वाली मृत्यु दर को कम करना तथा नए संक्रमणों की रोकथाम के प्रयासों को गति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है तथा भारत को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को साका...