हजारीबाग, मार्च 12 -- केरेडारी, प्रतिनिधि एनएमएल केरेडारी की संस्कृति महिला समिति ने निक्षय मित्र कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया और टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस पहल के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केरेडारी में 45 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। यह किट मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करने के उद्देश्य से प्रदान की गई। टीबी के मरीजों को अक्सर इलाज के दौरान पोषण की कमी से उनके स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए संस्कृति महिला समिति की सदस्यों ने आगे बढ़कर मरीजों को आवश्यक पोषण सहयोग उपलब्ध कराया । प्रत्येक पोषण किट में ऐसे पौष्टिक ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.