सीवान, मार्च 25 -- मैरवा, एक संवाददाता। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान की भव्य शुरुआत हुई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रवि प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर टीबी के जागरूकता वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों सहित लोगों ने टीबी हारेगा देश जीतेगा का नारा लगाया। साथ ही टीबी उन्मूलन का संकल्प लिया। जागरूकता रैली निकालकर टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि प्रकाश ने बताया किसरकारी एवं निजी संस्थानों में इलाज करा रहे टीबी मरीजों को एक हजार रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है,जो पूरे इलाज अवधि तक जारी रहती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना और उपचार को सफल बनाना है। योजना का लाभ लेने के ल...