संभल, अप्रैल 19 -- जिले में चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सीआईसी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) द्वारा एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को टीबी के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यशाला में बताया गया कि उच्च जोखिम वाले गांवों में निक्षय वाहन के माध्यम से हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीनों को आयुष्मान आरोग्य केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। स्क्रीनिंग के बाद संदिग्ध व्यक्तियों का मौके पर ही एक्स-रे कर टीबी की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जा रही है, जिससे समय पर उपचार संभव हो सके। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को दी गई बचाव की जानकारी विशेषज्ञों ने बताया कि टीबी (क्षय रोग) एक संक्रामक बीमारी है, जो...