टीबी मुक्त भारत अभियान को और प्रभावी बनाएं: डीएम
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें अभियान की वर्तमान स्थिति, टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग, उपचार, पोषण सहायता व अन्य बिंदुओं की समीक्षा हुई। बताया गया कि जिले में अब तक 11,66,615 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई है। डीएम ने इसकी सराहना करते हुए अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।डीएम ने कहा कि सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने नेतृत्व में टीबी मरीजों की नियमित पहचान, आवश्यक जांच, उपचार की सतत निगरानी करें। बैठक में डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि टीबी मुक्त भारत अभियान की नियमित मॉनिटरिंग, प्रखंडवार समीक्षा एवं निर्धारित लक्ष्यों की निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि जिले को टीबी मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.