सुल्तानपुर, अप्रैल 11 -- धनपतगंज, संवाददाता। विकासखण्ड में चल रहे क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (टीबी मुक्त भारत अभियान) के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा उच्च जोखिम वाले गांव विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पीरोसरैया गांव में मोबाइल वैन से जांच कर 81 लोगो की स्क्रीनिंग की गई। मोबाइल बैन विशेष रूप से क्षयरोगियों की पहचान व समय समय पर इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही। वैन गांव-गांव जाकर ऐसे लोगों की जांच करती है, जिनमें टीबी रोग के लक्षण पाए जाते है। वैन में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, और स्टाफ नर्स शामिल होते है जो मौके पर तत्काल जांच और परामर्श देते हैं। शुक्रवार को मोबाइल वैन ने पीरो सरैया गांव पहुंचकर अभियान के तहत 81 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें एक्सरे टेक्नीशियन द्वारा 76 लोगों...