पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरा कोठी में 34 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि टीबी उपचार के साथ पौष्टिक आहार मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से जनभागीदारी अभियान से जुड़कर टीबी मरीजों की सहायता करने की अपील की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नेहा भारती ने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने एवं उपचार पूरा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि टीबी इलाज योग्य बीमारी है, आवश्यकता है समय पर जांच, नियमित उपचार और उचित पोषण की। कार्यक्रम में बीएचएम आलोक कुमार, बीसीएम बंदना कुमार...