टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत
गढ़वा, जुलाई 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं आईटी मैनेजमेंट में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को टीबी मुक्त बनाने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर से मुख्य द्वार तक निकाली गई टीबी जागरूकता रैली से हुई। उक्त अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एमके सिंह ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए टीबी उन्मूलन में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। सभी को टीबी मुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.