मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को नरायनपुर ब्लाक के समसपुर गांव के ईट भट्ठे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईंट भट्ठों और जमुई बाजार की झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे श्रमिकों व ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने लोगों को टीबी के लक्षणों, जांच व उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी स्तर पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही टीबी मरीजों को पोषण योजना के तहत प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता दी जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की, कि लक्षण दिखने पर मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए भेजें, ताकि संक्रमण को रोका जा सके। कार्यक्रम में सीएचसी चुनार के स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.