चक्रधरपुर, मई 26 -- चक्रधरपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर रेलवे सब-डिवीजनल अस्पताल के तात्वाधान में चल रहे 100 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को बंडामुंडा में एक वॉकथॉन रैली का आयोजन किया गया। रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकत्सिा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में निकली इस वॉकथॉन जागरूकता रैली में नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मी, सीएचआई विभाग के कर्मचारी तथा स्काउट्स एंड गाइड के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने टीबी हारेगा, देश जीतेगा और टीबी मुक्त भारत हमारा संकल्प जैसे जागरूकता नारों के जरिए लोगों को बीमारी के प्रति सचेत किया। वॉकथॉन में शामिल स्काउट्स एंड गाइड के बच्चों ने भी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में रेलवे अस्पताल के सभी ड...