टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोड़ैया में स्वास्थ्य शिविर, 54 लोगों की हुई जांच
हजारीबाग, जून 20 -- बरही, प्रतिनिधि। टीबी मुक्त भारत अभियान 100 डेज कैंपेन के तहत बरही के पोड़ैया गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 54 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई। 52 लोगों का एक्स रे किया गया। 4 लोगों का स्पुटम जांच के लिए लिया गया। 32 लोगों की एनसीडी जांच की गई। बरही अनुमंडलीय अस्पताल की चिकित्सीय टीम ने मरीजों की जांच के बाद आवश्यक दवाईयां दी और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। स्वास्थ्य शिविर में डॉ अंकुर विहान, मुखिया सिकंदर राणा, स्वास्थ्यकर्मी बिजेंद्र कुमार, शाहजहां बेगम, मनीष कुमार, सुलेखा कुमारी, कलावती देवी, सूरज कुमार, सुमन कुमारी समेत सहिया शामिल थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.