लखीमपुरखीरी, मई 4 -- सोमवार को 39 वीं वाहिनी एसएसबी नें टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवस के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से टीबी (क्षय रोग) की जल्द पहचान, समय पर जांच, उचित उपचार, पोषण सहायकता, टीबी निवारक उपचार तथा इससे संबंधित आवश्यक जानकारी के प्रति एसएसबी सैनिकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया की चिकित्सक टीम नें मौजूद सैनिकों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव के उपाय, नियमित उपचार के महत्व व सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। साथ ही, टीबी के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने व समय रहते इलाज कराने पर विशेष बल दिया गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज मंडल कारा में विशेष स्क्रीनिंग शिविर से तेज हुआ टीबी मुक्त भारत अभियान इस अवसर पर कमा...