लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, उपचार और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश भी दिया गया। इस अभियान का नेतृत्व 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव ने किया। उनके मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कैडेट्स को इस तरह के सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदार...