हापुड़, मई 8 -- जनपद हापुड़ को टीबी मुक्त बनाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। गुरूवार को नवीन मंडी परिसर हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग एवं शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वृहद जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की छात्रा स्तुति सिंह एवं परिधि द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। जिसमें सैकड़ों लोगों को टीबी के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में प्रभावी रूप से जागरूक किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.राजेश सिंह ने टीबी उन्मूलन में जन-सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार पर बल दिया। शलोम ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत सिंह ने ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वेदप्रकाश शर्मा का कार्यक्रम में सहयोग के लिए आभार जताया। यह भी पढ़ें- सुपौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.