गोपालगंज, जुलाई 3 -- पंचदेवरी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीआरडीए, गोपालगंज के निदेशक राकेश कुमार चौबे ने शुक्रवार को पंचदेवरी प्रखंड के राजापुर महंथ गांव में चल रहे विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: हर गांव तक पहुंच रही जांच की सुविधाटीबी स्क्रीनिंग का निरीक्षण इस दौरान उन्होंने स्क्रीनिंग कार्य, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति तथा अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से स्क्रीनिंग की प्रगति की जानकारी ली और अभियान को पूरी गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और उपचार से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- अस्थावां में टीबी उ...