चम्पावत, जून 5 -- सतीश जोशी, चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया। जिसमें एसएसबी जवानों के अलावा संदीक्षा परिवार के सदस्यों को क्षय रोग के प्रति जागरुक किया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में डॉ. विनय कुमार यादव और डॉ. यतिन मल्होत्रा ने टीबी रोग के लक्षण, बचाव, उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम में संदीक्षा अध्यक्ष गीता पंवार, गरिमा पांडेय, डॉ. विशाल बरनवाल, साक्षी चौहान, शिल्पा, हेमलता शर्मा, पंकज और एसएसबी महिला बलकार्मिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...