टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत वृद्धाश्रम में लगाया शिविर
कौशाम्बी, जुलाई 14 -- सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मंगलवार को ओसा स्थित वृद्धाश्रम में निःक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क एक्स-रे, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), रक्त शर्करा (शुगर), हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं। शिविर के दौरान संभावित टीबी रोगियों की पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया। वृद्धजनों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं नियमित उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया। टीबी का शीघ्र पता लगने और पूरा उपचार कराने से इस बीमारी को पूर्णतः ठीक किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील किया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.