टीबी मुक्त भारत अभियान : मरीजों के बीच बांटा गया पौष्टिक आहार
खगडि़या, जुलाई 31 -- खगड़िया। नगर संवाददाता राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय में टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी से पीड़ित मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा समाज को टीबी के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने मरीजों को पौष्टिक आहार का वितरण करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता देश को टीबी मुक्त बनाना है और इसी लक्ष्य को लेकर जिले में विशेष अभियान के तहत व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग की जा रही है। कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है। यदि समय पर इसकी पहचान हो जाए और मरीज नियमित रूप से दवा का सेवन करे तो वह पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.