पूर्णिया, अप्रैल 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय अभियान के तहत जहां जागरुकता पर जोर दिया जा रहा है। अधिक से अधिक निक्षय मित्र के जरिए टीबी रोगियों को पोषण आहार के तहत फूड बास्केट वितरण पर जोर दिया जा रहा है। अभी जिले में 1272 निक्षय मित्र बनाए गए हैं। इन मित्र के माध्यम से अभी तक 2500 सौ से अधिक टीबी रोगी को पोषण आहार प्रदान किया गया है। इस अभियान को लगातार बढ़ाया जा रहा है। पिछले दिनों बनमनखी में भी चिकित्सकों ने इस अभियान के माध्यम से टीबी रोगी को गोद लेकर पोषण आहार प्रदान करने का काम किया गया है। यह भी पढ़ें- सौ क्षय रोगियों में डीएम द्वारा वितरित हुआ पोषण पोटली जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा बुधवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्णिया के सौजन्य से निक्षय मित्र बनकर जिले के 40 टीबी...