छपरा, मई 21 -- राजभवन में रेड क्रॉस छपरा की सराहना छपरा, एक संवाददाता। राजभवन पटना में आयोजित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने "टीबी मुक्त भारत" अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

बैठक की महत्वपूर्ण चर्चा बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी छपरा के कार्यों की विशेष सराहना करते हुए उन्होंने जिले में चल रहे स्वास्थ्य व जनकल्याणकारी अभियानों को प्रेरणादायी बताया। राज्यपाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों से रेड क्रॉस के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। रेड क्रॉस सोसाइटी छपरा की ओर से राज्य प्रतिनिधि डॉ. हरेंद्र सिंह, सदस्य सुरेश प्रसाद सिंह और शहजाद आलम मौजूद रहे। बैठक के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ...