लातेहार, अप्रैल 22 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. विवेक विद्यार्थी ने की। जबकि सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित खलखो ने किया। कार्यशाला में अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग की समय पर पहचान कर उसका समुचित इलाज सुनिश्चित करना है, ताकि प्रखंड को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त बनाया जा सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रखंड के चिह्नित हाई-रिस्क गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे, संदिग्ध मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.